अंबेडकर नगर, जुलाई 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। किसानों को खाद, बीज के लिए चक्कर न लगाना पड़े, उन्हें आसानी से गांवों में सामग्री उपलब्ध हो जाए। इस दिशा में सहकारिता विभाग ने अच्छी पहल की है। इसके लिए जनपद में 36 नई समितियों की स्थापना होगी। जिले में कुल 108 साधन सहाकरी समिति पहले से स्थापित है। इसमें 99 साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। जो समितियां निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को गांवों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 36 नई समितियों की स्थापना की जाएगी। समितियों के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। इन समितियों से किसानों को फसली ऋण, खाद, बीज, अनुदान एवं जनसुविधा केन्द्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए समितियों का शीघ्र ही गठन करने के लिए विभागीय स्तर से प्रयास तेज कर दिया गया है। ज...