Ambedkar Nagar News: जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 28 को
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में 28 अक्तूबर को रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने बताया कि सांस्कृतिक ट्रैक के तहत पांच विधाओं लोकगीत समूह, लोकनृत्य समूह, नुक्कड़ नाटक समूह, पेटिंग, कविता लेखन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समूह में आयोजित होने वाली विधाओं में अधिकतम प्रतिभागियों की संख्या 10 होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की आयु 15-29 वर्ष के मध्य हो। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी कलाकारों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 और 27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.