अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल शिक्षक कॉलोनी में जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से किया गया । इस शानदार आयोजन का मुख्य श्रेय स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल को जाता है, जिसने विद्यार्थियों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता से जुड़ने और ताइक्वांडो जैसे खेल को करीब से देखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस चैंपियनशिप ने बच्चों के भीतर ताइक्वांडो के प्रति जिज्ञासा और रुचि पैदा करने का काम किया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता देखने का अवसर ही नहीं मिलता, बल्कि खेलों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ता है और भविष्य में वे स्वयं भी खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम के मुख...