अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत 22 पदों के लिए होने वाले वार्षिक चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं सचिव अरविन्द कुमार त्रिपाठी के संचालन में हुए अधिवक्ता आमसभा की बैठक में ध्वनि मत से आय-व्यय का बजट पारित होने के उपरान्त चुनाव अधिकारी ने वार्षिक चुनाव की तिथि घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दिया। एक हजार सात सौ वाले बार एसोसिएशन में वर्ष-2025-26 बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्वाचन अधिकारी/बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साथी सदस्य बकाया फीस 18 जुलाई को दोपहर दो बजे तक जमा कर सकेगें जबकि मतदाता सूची का प्रकाश 22 जुलाई को शाम चार बजे तक होगा। मतदाताओं की सूची पर आपत्ति 23 को दो ब...