अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव भरौली गांव में चोरों ने शनिवार रात एक घर को निशाना बनाकर जेवरात समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग जलालपुर में आयोजित माता जागरण देखने गए थे। देर रात घर लौटने पर दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बड़ागांव भरौली निवासी रामहित पुत्र स्वर्गीय भोरई का परिवार माता जागरण देखने जलालपुर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्से में रखे कीमती जेवरात चोरी कर लिए। रात करीब 12 बजे परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर चांदी की पायजेब, सोने के कान के बूंदे, गले का सोने का...