अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- Ambedkar Nagar News: मसड़ा बाजार, संवाददाता। विकासखंड बसखारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हँसवर में जल जीवन मिशन के तहत लगी पाइप 2 माह से फटी, श्रद्धालु गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना क्षेत्र में बदइंतजामी का शिकार हो गई है। हंसवर कस्बे में दुर्गा मंदिर के सामने वाली गली में बिछाई गई पानी की पाइप पिछले 2 माह से अधिक समय से फटी पड़ी है। इससे साफ पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप फटने के बाद से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। नतीजा यह हुआ कि वहां की सड़क उखड़ गई और गहरे गड्ढे बन गए हैं。

स्थानीय निवासियों की परेशानी स्थानीय निवासी वीरेंद्र मौर्या ने बताया, दुर्गा मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्ध...