Ambedkar Nagar News: जलालपुर बार एसोसिएशन चुनाव आज
अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। जलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को गहमागहमी के बीच मतदान होगा। अध्यक्ष और मंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों के मैदान में होने से दोनों प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर निर्वाचन वहीं, दो उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव अधिकारी राम आसरे ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र बहादुर सिंह, शिवधारी यादव और शैलेंद्र नाथ द्विवेदी मैदान में हैं। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए जगदीश चंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव और शिव पूजन के बीच मुकाबला होगा।
चुनाव में उत्सुकता दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.