अंबेडकर नगर, सितम्बर 24 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबले का मंच सजकर तैयार है। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान पर आगामी 26 सितंबर से शुरू होने वाले जलालपुर प्रीमियर लीग राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्राफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच को स्टैंड पंखा तथा फाइनल के मैन ऑफ द सीरीज को कूलर देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजक टीम के शफीक अहमद, आशुतोष ...