अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र को वर्षों से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास योजना एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से फाइलों में उलझी इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग ने अत्याधुनिक डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) मशीन से सर्वे शुरू करा दिया है। हालांकि इससे पहले भी कई बार सर्वे और प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं, लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। ऐसे में इस बार शुरू हुए सर्वे से लोगों में फिर उम्मीद जगी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित बाईपास का सर्वे गौरा कमाल क्षेत्र से शुरू होकर मंगुराडिला होते हुए अकबरपुर-जलालपुर मार्ग, मालीपुर रोड तथा सुरहुरपुर-जलालपुर मार्ग को जोड़ने वाले संभावित रूट पर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Amb...