Ambedkar Nagar News: जलालपुर कस्बे में प्रस्तावित पुलिस चौकी का होगा निर्माण
अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। नगर जलालपुर में प्रस्तावित पुलिस चौकी के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जलालपुर-बसखारी मार्ग पर बड़े पुल के समीप पुलिस चौकी निर्माण के लिए सशर्त अनुमति जारी कर दी है। अनुमति मिलने के बाद अब नगर पालिका परिषद निर्माण की अगली प्रक्रिया में जुट गई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से अनुमति प्राप्त होने के बाद भूमि का सीमांकन कराया जाएगा। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि सड़क की सुरक्षा और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण स्थल पर सड़क की ओर तीन से पांच मीटर भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.