Ambedkar Nagar News: जर्जर सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो सकते हैं बच्चे
अंबेडकर नगर, सितम्बर 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सेंट जेवियर्स स्कूल जमौली जलालपुर के आसपास की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, स्कूली बसों, दोपहिया वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क के दोनों ओर खेत होने के कारण उनमें पानी भर जाता है और सड़क के गड्ढों में भी पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे स्कूली बसों तथा साइकिल से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: राजा नरपति सिंह बालिका उवि परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.