अंबेडकर नगर, नवम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसेनाबाद (लखनियां) गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने एकराय होकर महिला को मारापीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गांव निवासी किरन पत्नी नीलकमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 नवंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे जमीन के विवाद को लेकर अरुण कुमार, विश्वास पुत्र चतुरी और किरन पत्नी प्रमोद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर लात-घूंसों और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं मे...