Ambedkar Nagar News: जमीनी विवाद में पट्टीदारों पर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के नत्थूपुर खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल फोन जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी अवनीश मिश्रा के अनुसार, उनका अपने पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह इसी विवाद को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान सतीश मिश्रा, उनकी पत्नी साधना, पुत्र हर्षित और आयुष ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Mau News: मिट्टी पाटने को लेकर विवाद, तीन महिलाओं समेत चार को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.