Ambedkar Nagar News: जब भी सीएम से मिलता हूं जिले के लिए कुछ लेकर आता हूं: हरिओम
अंबेडकर नगर, अगस्त 27 -- Ambedkar Nagar News: किछौछा, संवाददाता। विकास खंड बसखारी के ग्राम मोतिगरपुर के पास टांडा रोड पर स्थित फलाहारी महाराज अंगिरामुनी उर्फ झूलरदास के आश्रम के पर्यटन विकास ( सौन्दर्यीकरण ) कार्य के शुभारंभ हेतु गुरुवार दोपहर में नींव पूजन के साथ ही शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने सहभागिता की। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विकास मोदनवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि अम्बेडकरनगर जिले के हर कोने में सड़क, पुल, लाइट से लेकर मठ-मंदिरों के कायाकल्प करने के लिए वचनवद्ध हूं। उन्होंने बल देकर कहा कि जब भी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए जाता, वहां से मैं अपने गृह जनपद के विकास के लिए कुछ जरूर लेकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.