Ambedkar Nagar News: जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित छह वर्षीय रुद्र को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने दिलाया नया जीवन
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- रुद्र का नि:शुल्क सफल ऑपरेशन Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। निजी अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग के ऑपरेशन पर पांच से छह लाख रुपये खर्च होने की बात सुनकर गरीब परिवार के लिए अपने बच्चे का इलाज कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। परिवार को बच्चे के उपचार की उम्मीद भी नहीं थी, लेकिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रयास और जिलाधिकारी ईशा प्रिया व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह के विशेष सहयोग से छह वर्षीय रुद्र का नि:शुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को भी सामान्य जीवन जीने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल ने न केवल बच्चे को नया जीवन दिया, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को भी बड़ी राहत पहुंचाई है। विकासखंड बसखारी के अकबेलपुर गांव निवासी रणधीर के छह वर्षीय पुत्र र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.