अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद जनसेवा केन्द्र संचालक ने गरीब महिला को उसके रुपए वापस कर दिए। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली की गीता देवी पत्नी रघुनंदन ने आरोप लगाया था कि वह अमरनाथ पुत्र गंगाराम निवासी आलमपुर शेखपुरा थाना अलीगंज के जन सेवा केंद्र पर अक्सर पैसे निकालने जाती थी, जहां पर विभिन्न तिथियां में गीता देवी से अंगूठा लगवा कर नेटवर्क न होने का बहाना बनाकर पैसा नहीं दिया जाता था, लेकिन पीड़िता के बैंक खाते से लगातार कटौती होती रही। पैसे की मांग करने पर जन सेवा केंद्र संचालक धमकाने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। एसपी के निर्देश पर अलीगंज पुलिस ने अमरनाथ को थाने बुलवाकर पीड़ित महिला को उसका 21 हजार 977 रुपए वापस कराया। पैसा मिलने के बाद पीड़िता ने सोमवार को एसपी से मि...