Ambedkar Nagar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर की पिटाई
अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शौच के लिए जाते समय पकड़कर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह गुरुवार की रात 10 बजे मां के साथ शौच जाने के दौरान युवक पहले से वहां मौजूद था। शुभम ने छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़े। ग्रामीण को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी तो आरोपी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए घर पहुंच गए और उसके पिता के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। सूचना रात करीब 11:20 बजे पुलिस को दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.