Ambedkar Nagar News: छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में शनिवार को सरगम ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रा 2026-द एनुअल शोकेस हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अल्ट्राटेक के एचओपी नागेश उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य और अभिनय की मनमोहक छटा बिखेरी। रंगारंग प्रस्तुतियों ने अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुमित अरोड़ा ने विद्यार्थियों की सराहना की। इस दौरान सीएमओ मनीषा पांडेय, सीआईएसएफ के डीसी विनय वर्मा, एसी एम. धनैया मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: एसडीए मिशन स्कूल में धूमधाम से मना टैलेंट एक्स्पो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.