अंबेडकर नगर, अक्टूबर 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के भानमती स्मारक महाविद्यालय में नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारम्भ प्राचार्य डॉ कृपा नाथ विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि एसोशिएट प्रोफेसर डॉ रमेश कुमार के साथ किया। इसमें छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । प्राचार्य ने कहा कि नशा मात्र बीड़ी. सिगरेट, गुटखा, पान ही नहीं है। सच में मोबाइल, सोशल मीडिया की लत भी नह नशा है। जिसको कारण व्यक्ति मानसिक अवसाद से पीड़ित हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...