अंबेडकर नगर, अक्टूबर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीटी तहसील के भगवान पट्टी में काली माता के स्थान पर बीते 19 मार्च को अखंड श्री सीताराम नाम का महाजाप शुरू हुआ था। शनिवार को श्री सीताराम नहीं महाजाप के 6 माह 21 दिन पूर्ण हो गए। अभी 5 माह 10 दिन तक अखंड श्री सीताराम नाम महाजाप और होगा। महाजाप के आचार्य पण्डित अवधेश तिवारी, यजमान राम सकल तिवारी हैं। संचालक राकेश कुमार तिवारी हैं। राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि अखंड श्री सीताराम नाम महाजाप कलयुग में लोगों के जीवन को कल्याण करने का एकमात्र उपाय प्रभु का नाम का सुमिरन है। समाज तथा क्षेत्र में अखंड श्री सीताराम नाम महाजाप से हर्ष का माहौल है। अखंड श्री सीताराम नाम महाजाप में शामिल सभी भक्त के गृहस्थ जीवन का पालन करते हुए अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...