अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: महरुआ। स्थानीय पावर उप केन्द्र के बेस्ट फीडर से चांदपुर तिवारी का पूरा जाने वाली विद्युत लाइन विगत छह माह पूर्व आंधी आने के कारण पांच खंभे टूट कर गिर गए थे। ग्रामवासियों की शिकायत के बाद टूटाहुआ बिजली का पोल तो गाड़ दिया गया लेकिन अभी तक खंभों में तार नहीं खीचा गया। इससे लोगों को विद्युत सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामवासी हरि प्रसाद तिवारी, राम जी तिवारी ने बताया कि सहायक अभियंता भीटी से कई बार शिकायत की गई लेकिन उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। उपभोक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Munger News: 10 दिनों में पोल-तार नहीं लगा तो बिजली कार्यालय में करेंगे तालाबंदी: पार्षद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...