अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: महरुआ। स्थानीय पावर हाउस के वेस्ट फीडर से जुड़े चंदापुर में एक वर्ष पहले आंधी में छह खम्भे टूट गए थे। इससे तिवारी का पूरा, शुक्लहिया व हरजिन बस्ती में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। ग्रामीणों की काफी शिकायत के बाद विभाग की तरफ से खम्भा गाड़ा गया लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी उसमें तार नहीं खींचा गया। खम्भों में तार न जोड़ने से लोगों भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अंधेरे में गुजर करने को मजबूर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...