Ambedkar Nagar News: छप्पर की थूनी से पीट-पीटकर महिला की जघन्य हत्या
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। भीटी थाना क्षेत्र के बनखोदवा गांव में सोमवार देर शाम एक महिला की छप्पर की थूनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके चलते देर शाम तक शव पुलिस के कब्जे में नहीं आ सका था। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। जानकारी के अनुसार, भीटी थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित बनखोदवा गांव निवासी सुषमा निषाद (32) पत्नी रामजस निषाद की सोमवार शाम करीब छह बजे हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छप्पर की थूनी से पीट-पीटकर महिला पर हमला कर हत्या कर दिया। हालांकि हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.