Ambedkar Nagar News: चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरात किया पार, विरोध करने पर युवती पर चाकू से किया हमला
अंबेडकर नगर, जुलाई 17 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के महुवल गांव में गुरुवार तड़के चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने घर में मौजूद युवती पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महुवल गांव निवासी दिलीप पांडेय के घर में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे बदमाश घुस आए। घर के लोग सो रहे थे। बदमाशों ने कमरे में रखी आलमारी और अन्य स्थानों की तलाशी लेते हुए करीब 4 लाख 13 हजार रुपये नकद तथा जेवरात समेट लिए। इसी दौरान घर में मौजूद महिला प्रतिष्ठा पांडेय की आहट होने पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.