अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर। इब्राहिमपुर थाने की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बाइक पर फर्जी नेम प्लेट लगाकर चल रहे थे। पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अमीनपुर के मिर्जा अयूब बेग चौराहे पर दो युवकों को रोका। जांच में बाइक का नंबर प्लेट फर्जी मिला और बाइक चोरी की मिली। आरोपियों की पहचान शमशाद पुत्र साबिर निवासी सिकंदरपुर थाना सम्मनपुर व अली अकबर पुत्र गोली निवासी मुबारकपुर कस्बा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...