अंबेडकर नगर, अक्टूबर 10 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज ,संवाददाता। भारत की क्रान्तिकारी मजदूर पार्टी की ओर से शनिवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करने और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आलापुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने समेत कई मांगें उठाई गईं। पार्टी नेता मित्रसेन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आम जनता के बीच चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठे हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों को महत्वपूर्ण फैसलों की प्रक्रिया में अंधेरे में रखा गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बुनियादी राजनीतिक अ...