अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। इन दिनों रसोई की सबसे बुनियादी जरूरत यानी चीनी कीमत ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। किराना की दुकानों पर मौजूदा समय में चीनी 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। त्योहारी सीजन और मांग के बीच अचानक आए इस उछाल से मध्यम वर्ग और गरीब तबके का मासिक बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। वहीं गुड़ का दाम भी इन दुकानों पर 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। यदि दाम पर अंकुश न लगा तो आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं। पिछले कुछ महीनों में चीनी के थोक और खुदरा भाव में लगातार तेजी देखने को मिली है। दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले वर्ष गन्ने के उत्पादन में कमीं और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति प्रभावित होने का सीधा असर स्थानीय बाजारों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि ...