Ambedkar Nagar News: चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- Ambedkar Nagar News: सद्रपुर, संवाददाता। विकसित भारत के अंतर्गत संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को टांडा विकासखंड के चयनित विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में विकसित भारत-2047, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नागरिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Bareily News: रंगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.