Ambedkar Nagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। राज मांटेसरी पब्लिक स्कूल कटेहरी की छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तक्षशिला एकेडमी लोरपुर ताजन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र बनाए। विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा आकांक्षा तथा कक्षा आठ की छात्रा शुभी राज ने पर्यावरण समेत अन्य मुद्दों पर चित्रकला के जरिए जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने छात्राओं के चित्रकला का अवलोकन किया और उनके बेहतर प्रयासों की सराहना की। कहा कि ऐसे छोटे छोटे मंच से बच्चों का उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यालय प्रबंधन सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रबंधक सोनू, प्रधानाचार्य सतीश व कोआर्डिनेटर ममता तिवारी मौजूद रहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.