Ambedkar Nagar News: चक्रवात अर्नब ने मचाया धमाल
अंबेडकर नगर, सितम्बर 26 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। अर्नब चक्रवात के चलते भीटी तहसील क्षेत्र में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। खेतों में खड़ी फसल हवा के थपेड़ों से जमीन पर बिछ गई। महीनों की मेहनत और लागत से तैयार धान की फसल पर मौसम की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। खराब मौसम को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट है। एसडीएम भीटी प्रीति गुप्ता ने बीती रात ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और मौसम खराब रहने तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की। यह भी पढ़ें- चक्रवात अर्णव के प्रभाव से भारी बारिश, फसलों और सब्जियों पर संकट एक ओर खेतों में गिरी खड़ी फसल बचाने की चिंता है, तो दूसरी ओर कट चुकी धान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.