अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। अहिरौली थाना क्षेत्र के रोहनपारा गांव में घर के अंदर घुसकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मधुमिता सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 22 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर के अंदर काम कर रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों ने उसका बाल पकड़कर घसीटा। पीड़िता ने बलजीत सिंह, उनकी पत्नी निहारिका सिंह तथा अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष अहिरौली दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...