अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पार कर दी। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने के बाद गोदरेज की अलमारी और उसके लॉकर को खंगाल डाला। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के बरामदे में सोते रहे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह कमरे का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी श्रीप्रकाश पाठक का पूरा परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। घर के सामने स्थित बैठका के कमरे में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर और उसमें बनी गुप्त जगह को भी...