अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा तहसील क्षेत्र के दो युवाओं ने ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में टांडा तहसील क्षेत्र के माधवपुर ममरेजपुर निवासी दिव्यांशु वर्मा पुत्र राकेश वर्मा और लालापुर निवासी सर्वेश वर्मा पुत्र परमानंद वर्मा का चयन ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। दोनों युवाओं के चयन पर घर परिवार समेत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने दोनों मेधावी युवाओं के घर पहुंचकर मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। केदारनगर निवासी मिलिंद जायसवाल, शिवांगी, रंजेश कुमार, शुभम वर्मा, राहुल वर्मा समेत अन्य लोगों ने दिव्यांशु वर्मा और सर्वेश वर्मा के चयनित होने पर बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...