Ambedkar Nagar News: ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ा
अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के दौलताबाद भियांव गांव में गुरुवार रात ग्रामीणों ने मुर्गी फार्म के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने पूर्व में मुर्गी फार्म में चोरी करने की बात स्वीकार की और एक अन्य साथी का नाम भी बताया। बीते 16 जुलाई की रात दौलताबाद भियांव निवासी अमित कुमार के मुर्गी फार्म से प्लास्टिक के पाइप समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। गुरुवार रात एक बार फिर एक युवक मुर्गी फार्म के आसपास संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। चोरी की आशंका पर ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने पहले हुई चोरी में शामिल होने की बात कबूल करने का दावा किया। युवक की पहचान विपिन निवासी मजीरा भियांव के रूप में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.