अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर, संवाददाता। नगर जलालपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को पारंपरिक गौ चरावन मेला धूमधाम से आयोजित हुआ। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में गौ चरावन की पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। पलटू साहब मंदिर के महंत राम प्रसाद दास ने नंद बाबा की भूमिका निभाई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, महंत राम प्रसाद दास, उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, मेला मंत्री बेचन पांडेय, मानिकचंद सोनी और विकास निषाद ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम तथा गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। शोभायात्रा पलटू साहब मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंची। इसमें आकर्षक झांकियों के माध्यम से कलाकारों ने श्रीकृष्ण-बलराम का स्वरूप धारण कर गौ चरावन की मनमोहक झांकी ...