अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। गो सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र मल्लेपुर सरैया के प्रवक्ता कैलाश नाथ तिवारी ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले गौ सम्मान अभियान कार्यक्रम में गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि गौ संवर्धन अनुसंधान केन्द्र नशा छोड़ो-गौ सेवा से जुड़ो अभियान चला रहा है, जो संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने सभी गौ प्रेमियों से लखनऊ में आयोजित होने वाले इस पुनीत कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...