Ambedkar Nagar News: गैस सिलेंडर से लगी आग,घर में रखी नगदी समेत लाखों का सामान राख
अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज,संवाददाता। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के सांती गांव में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय गैस पाइप में लगी आग ने देखते ही देखते एक गरीब मजदूर परिवार की पूरी गृहस्थी उजाड़ दी। आग लगने से भैंस खरीदने के लिए घर में रखे गए करीब डेढ़ लाख रुपये नकद समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर में हुए धमाके से मकान की ऊपरी दीवार भी फट गई। पीड़ित परिवार को आग से लगभग आठ लाख रुपए की क्षति होने का अनुमान है। बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर के सांती गांव निवासी रामप्यारे निषाद पुत्र मोहित निषाद के घर में शनिवार देर रात उनकी बहू लक्ष्मी निषाद प्रतिदिन की तरह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.