अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सीजेएम की अदालत ने गिरोह के सदस्य टांडा कोतवाली क्षेत्र के कसाई टोला निवासी वकील पुत्र यासीन को जेल में बिताई गई अवधि से दंडित करते हुए पांच हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। ढाई दशक पूर्व टांडा कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। जेडीजेएम की अदालत ने मारपीट में दोषी भीटी थाना क्षेत्र के डैयाडीह निवासी वंशगोपाल पुत्र महादेव, राजकुमार पुत्र नंदलाल, कुलदीप पुत्र हरिप्रसाद, शिवप्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद, अजय पुत्र रमाशंकर एवं रामा उर्फ रमाशंकर पुत्र नंदलाल को पांच हजार चार सौ रुपए अर्थदंड से दंडित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...