Ambedkar Nagar News: गांवों में निर्मित अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र शो पीस बने, नहीं हो रही कूड़े की उठान
अंबेडकर नगर, जुलाई 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए भले ही अकूत धन खर्च किए गए हैं, लेकिन यहां तो स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही हैं। कूड़े का निस्तारण न होने से गलियों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। वहीं गांवों में निर्मित अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र शो पीस बने हुए हैं। जुलाई माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन गांवों में साफ सफाई का कोई पुरसा हाल नहीं है। जिले में 899 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 705 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन फेस-टू के तहत अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का निमार्ण किया गया है। निर्माण के बाद से इन केन्द्रों पर ताला लटक रहा है। अपशिष्ट पदार्थों की ढुलाई के लिए वाहन खरीदे गए हैं लेकिन ये वाहन पंचायत भवन या ग्राम प्रधान के घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.