अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को मुहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जोन की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में हंसवर जोन और अंडर-19 बालक वर्ग में टांडा जोन विजेता रहा। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में किछौछा जोन ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमीम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच खेले गए। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में टांडा और किछौछा जोन की टीम आमने-सामने हुई। यह भी पढ़ें- खो-खो प्रतियोगिता के...