अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के पेठिया ननेशर गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में विद्युत करंट प्रवाहित किए जाने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पेठिया ननेशर गांव निवासी धीरेंद्र सागर पशुओं के लिए चारा काटने खेत गए थे। उनके साथ पत्नी अलका और पड़ोस की गीता पत्नी चंद्रेश भी थीं। इसी दौरान अभिमन्यु श्रीवास्तव पुत्र स्व. अर्जुन लाल श्रीवास्तव के खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए लगाए गए तार की चपेट में धीरेंद्र आ गए। आरोप है कि तार में विद्युत करंट प्रवाहित होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए।

बचाव का प्रयास पत्नी अलका के मुताबिक पति को...