Ambedkar Nagar News: खेती में किया नया प्रयोग, ताइवान पिंक अमरूद ने बदल दी किस्मत
अंबेडकर नगर, नवम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। हौसले बुलंद हों और कुछ नया करने का जुनून हो तो खेतों की मिट्टी भी सोना उगलने लगती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है भीटी ब्लॉक के बनगांव निवासी प्रगतिशील किसान सत्यव्रत सिंह रघुवंशी ने। परंपरागत खेती के दायरे से बाहर निकलकर उन्होंने ताइवान पिंक अमरूद की बागवानी को अपनाया और अपनी मेहनत, दूरदर्शिता व बेहतर प्रबंधन से सफलता की नई इबारत लिख दी। आज उनका दो एकड़ में फैला अमरूद का बाग खुशहाली और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। एमए, बीएड और बीएससी एजी जैसी उच्च शिक्षा हासिल करने वाले सत्यव्रत ने नौकरी की राह चुनने के बजाय अपनी जमीन को ही कर्मभूमि बनाया। धान, गेहूं, चना, मटर और सरसों जैसी परंपरागत फसलों में बढ़ती लागत के मुकाबले कम मुनाफा मिलने से उन्होंने खेती में कुछ नया करने की ठानी। इसी तलाश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.