अंबेडकर नगर, अक्टूबर 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर कोड़रहा गांव में उधारी के रुपये मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप अख्तियार कर लिया। विवाद के दौरान हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हमले में मृत महिला का बेटा, बहू और पौत्री भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में कार्यवाही करने में जुटी है। बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर कोड़रहा निवासी इंद्रमणि त्रिपाठी थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार में माइक्रो फाइनेंस कंपनी चलाते थे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: इब्राहिमपुर में रैंप बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, 14 लोगों पर मुकदमा बीते स...