अंबेडकर नगर, अक्टूबर 15 -- Ambedkar Nagar News: आलापुर। अधिवक्ता संघ आलापुर परिसर में अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक बैठक जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जलालपुर, टांडा एवं भीटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्ष-2023 के जो मुकदमें खारिज हो गए हैं उसमें वाजदायर प्रार्थना पत्र लेकर सुनवाई की जाए। गांव सभा के मुकदमों में एक पक्षीय आदेश मनमानी तरीके से अधिकारियों द्वारा पारित किए जाने जाने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई और कहा कि शीघ्र इसका निस्तारण नहीं हुआ तो अधिवक्ता चुप नहीं बैठेंगे। मांगों को पूर्ण करने के लिए 23 अक्तूबर को अधिवक्ताओं का एकप्रतिनिधिमंडल जिला जज से मिलेगा। बैठक में जलालपुर के अध्यक्ष भीम बहादुर सिंह, टांडा के अभिमन्यु यादव, भीटी के श्...