अंबेडकर नगर, अक्टूबर 10 -- Ambedkar Nagar News: ​अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिलावट के संदेह में कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा आटा, मूंगफली दाना और घी के कुल 6 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। ​मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्मा ब्रदर्स एण्ड संस, रगड़गंज की दुकान से कुट्टू का आटा, ​रिलांयस स्मार्ट बाजार, अकबरपुर से सिंघाड़ा आटा एवं कुट्टू का आटा, ​निसार किराना स्टोर शहजादपुर से मूंगफली दाना, आरडी डेयरी बरूआ जलाकी में घी व ​दया...