अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- Ambedkar Nagar News: भीटी,संवाददाता। भीटी थाना क्षेत्र के तकिया गांव के भूलेश्वर वर्मा का सेनपुर बाजार के पास तिवारीपुर-मिझौड़ा मार्ग पर गन्ना क्रेशर है। क्रेशर का संचालन उनके अविवाहित भतीजे विनय कुमार वर्मा करते थे। रविवार को देर शाम परिवार के साथ खाना खाने के बाद विनय क्रेशर पर सोने चले गए। रात करीब 12 बजे तक स्थानीय लोगों ने उन्हें क्रेशर पर टहलते देखा था। सुबह परिजन क्रेशर की सफाई करने पहुंचे तो विनय छप्पर में फंदे से लटके मिले। फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा गया और स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार विनय रोजी-रोजगार में व्यस्त रहते थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मा...