अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लखनऊ उच्च न्यायालय में सीबी सिंह लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया। कोर्ट के भ्रमण में छात्रों ने व्यावहारिक एवं न्यायिक ज्ञान प्राप्त किया। भ्रमण 37 विधि छात्र-छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर अमित तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, जरीन फातिमा, दीप माला गुप्ता के साथ किया। भ्रमण से विधि के छात्र उच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली विभिन्न न्यायपीठों की भूमिका, न्यायालय में वादों की सुनवाई की प्रक्रिया, अधिवक्ताओं की भूमिका तथा न्यायिक अधिकारियों के कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य डॉ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विधि शिक्षा केवल पुस्तकों और कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यायालयों का प्रत्यक्ष अवलोकन विद्यार्थियों को विधि के व्यावहारिक पक्ष को समझने का...