अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलतपुर हाजलपट्टी में गुरुवार को सरकारी राशन की दुकान के विक्रेता का चयन कोरम के अभाव में 20 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अब 10 सितंबर को ग्राम पंचायत में बैठक आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत दौलतपुर हाजलपट्टी में राशन की दुकान के आवंटन के लिए गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान संदीप यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की खुली बैठक आयोजित की गयी। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए आवंटित सरकारी राशन की दुकान रिक्त चल रही थी। गुरुवार को खुली बैठक में नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत उमाशंकर सिंह एवं पंचायत सचिव दिनेश यादव की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। खुली ...