अंबेडकर नगर, नवम्बर 26 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता।हंसवर थाना क्षेत्र के बरैया माफी में जमीन का बैनामा व खारिज दाखिल होने के बाद जमीन हड़पने की नीयत से दो कूररचित फर्जी वसीयत तैयार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी, कुटरचना, जालसाजी, अमानत में खयानत, गाली गलौज और धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टांडा कोतवाली थाना क्षेत्र के सुलेमपुर परसावां निवासी शारदा देवी पत्नी राजदेव वर्मा ने बदामा देवी पत्नी स्व राजाराम निवासी आसोपुर से 2 जुलाई 2025 को एक जमीन बैनामा करवाया था। बैनामाकर्ता बदामा देवी के नाम जमीन उनके पति राजाराम की 17 जुलाई 2018 में मृत्यु के बाद जरिये वरासत आई थी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कूटरचित फर्जी वसीयत तैयार करने में आ...