Ambedkar Nagar News: कुलपति ने किया अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज, परुइया आश्रम में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का सोमवार को कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 18 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन 12 टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच में कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुल्तानपुर ने श्री विश्वनाथ महाविद्यालय, कलान को हराया। बीएनकेबी पीजी कॉलेज ने साकेत पीजी कॉलेज को, जबकि मेजबान बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज ने संत तुलसीदास पीजी कॉलेज को पराजित किया। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज ने बैजनाथ शिवकला पीजी कॉलेज को हराया। विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने मेजबान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.